फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloody conflict between two parties in Budhar, case of attempt to murder registered against six

Shahdol News: बुढ़ार मे दो पक्षो में खूनी संघर्ष, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, छह गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 06:00 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:00 PM IST
सार

शहडोल के बुढ़ार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आठ नामजद और तीन अन्य आरोपी बनाए गए हैं, जिन पर हत्या के प्रयास का आरोप है। छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Bloody conflict between two parties in Budhar, case of attempt to murder registered against six
शहडोल के बुढ़ार में दो पक्षों में संघर्ष के दौरान बाइक जलाने का प्रयास किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे टिकुरी टोला मे बीती रात दो पक्षों का विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद के साथ-साथ तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के साथ-साथ 341, 323, 324, 506 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों मे दीपक सिंह, लाला उर्फ मड्ढा बैगा, अन्जू उर्फ अंजली द्विवेदी, प्रियंका मिश्रा, आभा द्विवेदी,अमन यादव,अमन द्विवेदी व अलका द्विवेदी समेत तीन अन्य आरोपी शामिल है। दो आरोपी दीपक सिंह व आभार द्विवेदी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। मामले में पुलिस के साथ कुछ आरोपियों ने अभद्रता की। इस पर धारा 353 का मामला भी अलग से दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शेफाली सिँह पिता जोगेंद्र सिंह, 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15 टिकुरी टोला बुढ़ार के परिवार एवं आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद था। इसे लेकर तीन-चार दिन पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रंजिश और बढ़ गई थी। इसी कारण बीती रात आरोपियो ने मिलकर लाठी-डंडे से शेफाली व उसके परिवार के सदस्यों  पर प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी के पिता जोगेंद्र सिंह को गंभीर चोट आई है। वह अचेत अवस्था में है। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed