फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Black diamond business started, Budhar police seized a tractor, mafia dug the mine

Shahdol News: काले हीरे का कारोबार शुरू, पुलिस ने एक ट्रैक्टर को किया जब्त, माफियाओ ने खोद दी खदान

Fri, 10 Jan 2025 10:54 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 10:54 AM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो थानों की सीमा होने के बावजूद दिन-रात अवैध कोयले का उत्खनन किया जाता है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से माफिया यह काला कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Black diamond business started, Budhar police seized a tractor, mafia dug the mine
अवैध खनन करने बनाई खदान

विस्तार

शहडोल जिले में अवैध कारोबार एक बार फिर शुरू हो गया है। बुढार पुलिस ने अवैध कोयले का परिवहन करते हुए बिना नंबर का एक ट्रैक्टर को जब्त किया है, जिसमें अवैध कोयला लोड था। जब्त किए गए कोयले की कीमत 6 लाख से अधिक आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस ने धनगांव के जोड़ा तालाब के पास बीती रात की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुढार थाना क्षेत्र के धनगांव के समीप जोड़ा तालाब के पास से अवैध कोयले से लोड ट्रैक्टर जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। मौके पर पहुंचने पर एक ट्रैक्टर अवैध कोयले से लोड पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस की आहट मिलते ही चालक मौके से भाग गया। बताया गया है कि यह अवैध कोयला सोहागपुर और बुढार की सीमा पर स्थित नवलपुर सोन नदी के किनारे से अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दो थानों की सीमा होने के बावजूद यहां दिन-रात अवैध कोयले का उत्खनन किया जाता है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से माफिया यह काला कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ खनिज विभाग को अवैध उत्खनन की कई बार सूचना दी है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण बेखौफ माफिया अवैध कोयले का उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो रहा अवैध उत्खनन
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नवलपुर सोन नदी के किनारे, धनगांव, कंचनपुर, धुरवार, और जमुआ मारुति शोरूम के पीछे से अवैध कोयला निकाला जा रहा है। नवलपुर सोन नदी के किनारे माफियाओं ने खदान खोद रखी है, जहां दिनभर मजदूर अवैध कोयले की खुदाई करते हैं। जब कोयला पर्याप्त मात्रा में इकट्ठा हो जाता है, तब माफियाओं द्वारा ट्रैक्टरों से इसका परिवहन किया जाता है।


आरोपियों की तलाश जारी 
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध कोयले से लोड ट्रैक्टर को जब्त किया। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने चालक और मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed