फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two tractors were seized for illegally transporting sand in Shahdol

Shahdol News: नहीं थम रहा जिले में रेत का काला कारोबार, फिर रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर हुए जब्त

Mon, 10 Feb 2025 11:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

Shahdol: जिले में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिर दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त कर चालक व मलिक पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two tractors were seized for illegally transporting sand in Shahdol
जब्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, फिर दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त कर चालक व मलिक पर मामला दर्ज किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के बोकरामार से रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। देवलौंद के सुखाड़ गांव से रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया है। दोनों वाहनों को जब पुलिस ने पकड़ा तो चालक पुलिस को देखकर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शहडोल जिले के अलग-अलग स्थानो से प्रतिदिन रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन स्थानीय माफियओं के द्वारा किया जा रहा है। आए दिन रेत चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। जैतपुर थाना क्षेत्र के बोकरा मार से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। जब पुलिस को सूचना लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची तभी रेत से भरा एक ट्रैक्टर पुलिस को आता दिखाई दिया। ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को सड़क पर खड़ा कर वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस नाकाम रही।
विज्ञापन


इस तरह देवलौंद थाना पुलिस ने सुखाड़ गांव से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसके पहले ही ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया था, पुलिस का अंदेशा है कि रास्ते में ही माफियाओं को पुलिस के आने की जानकारी मिल गई थी, तभी ट्रैक्टर छोड़कर चालक व मलिक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार गांव के रास्ते में रेत माफियाओ के कई लोग बैठे रहते हैं और पुलिस को जाते देख नदी में अवैध खनन कर रहे माफियाओं को इसकी जानकारी देते हैं। जिसकी वजह से चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed