{"_id":"643152718b48e79f5b036285","slug":"bike-collided-with-electric-pole-in-shahdol-one-youth-died-on-the-spot-another-seriously-injured-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Accident: बिजली के पोल से टकराई बाइक, मौके पर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Accident: बिजली के पोल से टकराई बाइक, मौके पर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sat, 08 Apr 2023 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Apr 2023 05:09 PM IST
सार
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शनिवार की दोपहर की है। जयसिंहनगर से जनकपुर मार्ग की ओर बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। तभी रास्ते में लगे बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। दुपहिया वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली का पोल भी टेढ़ा हो गया। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में जयसिंहनगर-जनकपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक शनिवार की दोपहर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर जाने वाले मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक सवार जितेंद्र प्यासी (18) की मौके पर ही मौत हो गई है, दूसरा अमन शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक जयसिंहनगर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया है कि घटना शनिवार की दोपहर की है। जयसिंहनगर से जनकपुर मार्ग की ओर बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। तभी रास्ते में लगे बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। दुपहिया वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली का पोल भी टेढ़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिर घायल पड़े अमन को 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज शहडोल भेज दिया गया। हालांकि उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
