फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike and bicycle collide, motorcyclist dies on the spot, cyclist seriously injured

Shahdol News: बाइक और साइकिल की भिडंत, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत, एक घायल

Sat, 15 Mar 2025 02:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

शहडोल में होली पर आसपास रहने वाले दो युवकों की बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bike and bicycle collide, motorcyclist dies on the spot, cyclist seriously injured
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में हादसा।

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ठूंठाटोला में एक तेज रफ्तार बाइक साइकिल से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल साइकिल सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जयसिंहनगर के ठूंठाटोला निवासी पवनदास पाव पिता गेंदलाल पाव (25) मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इस दौरान गांव के तिराहे पर सामने से आ रही साइकिल से उसकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार में थी। टक्कर के बाद साइकिल सवार युवक दूर जाकर गिर पड़ा, जबकि बाइक कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार पवनदास पाव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मातम, परिवार सदमे में
मोटरसाइकिल चालक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। होली के त्योहार के बीच हुई इस दर्दनाक दुर्घटना से मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। खास बात यह है कि घायल और मृतक दोनों पड़ोसी थे। जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चालक पवनदास पाव की मौके पर मौत हो गई है, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed