फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Became a ganja smuggler while working at a petrol pumpGanja worth Rs 3 lakh seized

Shahdol News: पेट्रोल पंप में काम करते-करते बन गया गांजा तस्कर, तीन लाख का गांजा जब्त

Sun, 07 Jul 2024 08:53 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 08:53 AM IST
सार

जिले की कोतवाली पुलिस ने कल्याणपुर में एक घर में छापा मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर में 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Became a ganja smuggler while working at a petrol pumpGanja worth Rs 3 lakh seized
पुलिस ने जब्त किया गांजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके घर से 20 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। आरोपी पेट्रोल पंप में काम करता है। कोतवाली पुलिस ने उसके घर कल्याणपुर से उसे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोापी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर शहडोल आता था और आसपास के क्षेत्र में गांजे की खपत करता था। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कारवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी रोशन लाल तिवारी 45 वर्ष पिता रामप्रपन्न तिवारी निवासी ग्राम कल्याणपुर वार्ड नंबर 7 को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर में गांजा बिक्री और तस्करी की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां से पुलिस को 20 किलो 715 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी चौपाटी के सामने स्थित पेट्रोल टंकी में काम करता है। गांजा तस्करी से संबंधित उसका कोई पुराना रिकार्ड नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले 5-6 माह से वह इस अवैध कारोबार से जुड़ा और रीवा तक सप्लाई की है। बड़ी मात्रा में घर में मिले गांजा के संबंध में पुलिस पता लगा रही है कि यह उसने कहां से मंगाया। आरोपी के पास से उक्त गांजा और एक मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आता था और किन-किन स्थानों पर बिक्री करता था, मामले की जांच चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed