फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bank employee who made consumer's FD missing along with jewelery from bank locker arrested

Shahdol: लॉकर से उपभोक्ता की ज्वेलरी और FD गायब करने वाला बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी साइन कर FD भी तुड़वाई

Sun, 28 Jul 2024 05:24 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 05:24 PM IST
सार

बुढार यूनियन बैंक के  लॉकर से उपभोक्ता की 20 लाख की एफएडी व ज्वेलरी चोरी करने मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि बैंक कर्मचारीयो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Bank employee who made consumer's FD missing along with jewelery from bank locker arrested
बैंक लॉकर से उपभोक्ता की ज्वेलरी समेत एफडी गायब करने वाला बैंक कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में बुढ़ार यूनियन बैंक के लॉकर से उपभोक्ता की 20 लाख की एफएडी व ज्वेलरी चोरी करने मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बैंक कर्मचारीयों ने यह चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चोरी कर फर्जी सिग्नेचर से एफडी की रकम निकाल ली थी। पीड़ित एसईसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी है, जिसने बीते दिनों बुढ़ार थाने में मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी बैंक के ही कर्मचारी हैं। मामले में एक आरोपी को बुढ़ार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढार में स्थित यूनियन बैंक के हाउस कीपर का काम करने वाले राम प्रकाश रावत जो कि खुद बैंक कर्मचारी है, उसने अपने एक बैंक कर्मचारी से मिलीभगत कर एक उपभोक्ता के बैंक लॉकर से सोने चांदी के जेवरात एवं एफडी चोरी कर लिए। बाद में एफडी में फर्जी सिग्नेचर कर एफडी की रकम निकाल ली। पुलिस के अनुसार एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी कमल दास पनिका को जब जेवरात की जरूरत पड़ी तो वे बैंक पहुंचे और लॉकर खोला तो उसमें उनकी रखी हुई सोने चांदी के जेवरात एवं एफडी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर से बातचीत की, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उन्हें कोई उचित जवाब नहीं दिया। काफी परेशान होने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल की तो उसमें बैंक कर्मचारियों की ही मिलीभगत सामने आई। जिस पर पुलिस ने हाउस कीपर का काम करने वाले रामप्रकाश रावत एवं एक अन्य के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने रामप्रकाश रावत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है, और फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी आरोपी हैं, जिनका नाम पुलिस ने अभी सामने नहीं लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि यूनियन बैंक के हाउस कीपर ने अपने सहयोगी कर्मचारी के साथ मिलकर चोरी और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed