फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   As soon as the gate of Bansagar Dam opened, a young man who was fishing got stuck in the middle of the river

Bansagar Dam Accident: अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, युवक को बचाने के लिए बंद करने पढ़े बांध के गेट, जानें मामला

Thu, 28 Aug 2025 12:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 12:01 PM IST
सार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डैम के सभी गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। पानी का स्तर कम होने के बाद लगभग छह घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद डैम के गेट दोबारा खोल दिए गए।

विज्ञापन
As soon as the gate of Bansagar Dam opened, a young man who was fishing got stuck in the middle of the river
रेस्क्यू के बाद टीम के साथ युवक।

विस्तार

बाणसागर डैम के गेट खुलते ही मछली पकड़ रहा युवक नदी के बीच धार में फंस गया। घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल के साथ रेस्क्यू शुरू किया। दौरान डैम के सभी गेट बंद करने पड़े थे। छह घंटे चले रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ की टीम एवं पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल लिया है।घटना देवलौंद थाना क्षेत्र के कुमहिया
विज्ञापन

गांव की है।

जानकारी के अनुसार बाणसागर डैम के 6 गेट बुधवार शाम चार बजे खोले गए थे। जिले के आस पास हो रही बारिश की वजह से बाणसागर डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण डैम के गेट खोले गए। तभी देवलौद के कुमहिया गांव में नदी के बीच मछली पकड़ रहा युवक अचानक नदी में आई बाढ़ में फंस गया। पुलिस के अनुसार अल्ताफ खैरवार पिता बिंदु खैरवार (34) निवाशी रामपुरवा का रहने वाला है। युवक जब नदी में अचानक बाढ़ आई तो वह नदी के बीच टापू में खड़ा हो गया और मदद के लिए आवाज देने लगा। घटनास्थल के पास नदी के किनारे गांव के कुछ लोग मवेशियों को ले कर घर जा रहे थे। तभी लोगों ने किसी की चिल्लाने की आवाज सुन नदी में देखा तो टापू में एक युवक अपनी शर्ट हाथ में लेकर उसे हिला कर मदद के लिए आवाज लगा रहा था। युवक को नदी के बीच फंसा देख गांव के लोगों ने मामले की जानकारी देवलौंद पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर सीएम हाउस में सर्वदलीय बैठक आज, कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रतिनिधि होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के बाद थाना प्रभारी सुभाष दुबे मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम का मौके पर बुलाया गया। नदी के बीच में फंसे युवक की जानकारी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जानकारी के बाद अधिकारियों ने बाणसागर डैम प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की और डैम के खुले छह गेटों को तत्काल बंद कराया गया। बुधवार रात तकरीबन 8:00 बजे पानी का जलस्तर कुछ काम हुआ, इसके बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक को नदी से बाहर निकल गया है। अल्ताफ खैरवार ने बताया कि वह मछली पकड़ने सोन नदी गया हुआ था। तभी अचानक बाणसागर डैम के गेट खुल गए और नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बचने वह नदी के बीच टापू में खड़ा हो गया और अपने बचाव के लिए मदद मांगने लगा। तभी मवेशी लेकर जा रहे गांव के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और इसके बाद जाकर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुनः बाणसागर डैम के गेट खोल दिए गए हैं।

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि हमें गांव के लोगों ने जानकारी दी थी कि नदी के बीच में एक युवक फंसा हुआ है। तब हमने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा कर बाणसागर डैम के खुले गेट को बंद कराया और रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed