फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol goat stolen from home was sold in brother shop and was caught

अजब एमपी गजब चोर: जिसके घर से बकरा चुराया, उसी के ही भाई की दुकान पर बेचने पहुंचा, फिर जो हुआ जान चौंक जाएंगे

Tue, 19 Nov 2024 06:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 06:43 PM IST
सार

थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। चोरी हुआ बकरा बरामद कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
Shahdol goat stolen from home was sold in brother shop and was caught
बकरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने एक बकरा चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने जिसके घर से बकरा चुराया था, उसी के ही भाई की दूकान वह बकरे का सौदा करने पहुंच गया। हालांकि, बकरा चोर इस बात से अनजान था कि जिस पोल्ट्री फार्म में वह बकरे का सौदा करने गया है। दरअसल वह बकरे मालिक का भाई है। बहरहाल चोर अब पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोहागपुर थाना क्षेत्र के बाणगंगा के पास रहने वाले तबारक अली बकरा-बकरी पालन का शौक रखते हैं। उनके घर में करीब चार दर्जन से अधिक बकरे-बकरियां हैं, जिसमें से एक बकरा उनके घर की बाड़ी से अज्ञात चोर ने गत रात पार कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी बकरा नहीं मिला, जिसके बाद बकरा मालिक तबारक अली ने आईटीआई के पास पोल्ट्री फ़ार्म की दुकान चलाने वाले अपने भाई मुकादम अली को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अगली सुबह एक अज्ञात व्यक्ति मुकादम की पोल्ट्री फ़ार्म में आया और कहा कि उसके पास एक बकरा है, जिसे वह बेचना चाहता है। जैसे ही अनजान व्यक्ति ने बकरा बेचने की बात कही तो मुकादम को ख्याल आया कि कहीं यह मेरे भाई के घर से चुराया हुआ बकरा तो नहीं है। उसके बाद उसने बकरा बेचने की बात कहने वाले व्यक्ति से कीमत पूछी तो उसने पहले चार हजार रुपये बताया, लेकिन फिर सौदा 17 सौ रुपये में तय हो गया। बकरा बेचने वाले व्यक्ति से मुकादम ने कहा कि जाओ बकरा लेकर मेरी दुकान पर आओ। लेकिन अभी तक बकरा बेचने वाला आरोपी इस बात से अनजान था कि वह जिस दुकानदार से बकरे का सौदा कर रहा है, वह उसके ही भाई के घर से उसने यह बकरा चुराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, बकरा चोर ख़ुशी-खुशी बकरा लेने चला गया। वह जैसे ही दुकान से निकला पोल्ट्री फ़ार्म संचालक मुकादम ने अपने भाई जिसका बकरा चोरी गया था, उसे दुकान पर आने को कहा। कुछ ही देर में बकरा मालिक तबारक अली अपने भाई मुकादम की दुकान में आकर अंदर छुप गया। कुछ ही देर में बकरा चोर पटेल नगर निवासी प्रेम सिंह पाठक अपने दो अन्य साथियों के साथ बकरे को रस्सी में बांधकर मुकादम की पोल्ट्री फ़ार्म पहुंच गया। जैसे ही बकरा वहां लाया गया, उसे बकरे मालिक तबारक अली ने पहचान लिया। उसके बाद बकरा चोर घबरा गया और वहां से भागने लगा। लेकिन दोनों भाइयों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। चोरी हुआ बकरा बरामद कर लिया गया है, मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed