फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Two youths raped a nursing student by creating nude photos with the help of AI

Shahdol News: AI की मदद से न्यूड फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, नर्सिंग छात्रा के साथ दो युवकों ने की हैवानियत

Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
सार

नर्सिंग की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है, युवती जिस मकान में किराए से रहती थी उसी मकान मालिक के पुत्र और उसके एक साथी ने युवती के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Shahdol News: Two youths raped a nursing student by creating nude photos with the help of AI
कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना

विस्तार

नर्सिंग का कोर्स करने गांव से शहर आई 20 वर्षीय युवती को मकान मालिक के बेटे ने मोबाइल एआई एप की मदद से बनाई गई न्यूड फोटो से ब्लैकमेल कर कई बार अपने दोस्त के साथ मिलकर दुराचार किया। युवकों ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर किया। परेशान होकर युवती ने गांव जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

छात्रा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रह रही है। यहां रहकर वो नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। इस दौरान मकान मालिक के बेटे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छात्रा का न्यूड फोटो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया। उसने और उसके दोस्त ने साथ मिलकर कई बार छात्रा से दुराचार किया। युवकों ने उसे धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील फोटो वायरल करने कर देंगे। दोनों युवकों की ज्यादती से परेशान युवती ने मामले की जानकारी गांव जाकर अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से बताया कि वह जिस मकान में रहती थी उस मकान मालिक का बेटा उसकी उम्र का था। पहले आरोपी ने युवती से दोस्ती की और उसे घूमने फिरने कभी-कभी ले जाया करता था। इस बीच दोनों में काफी दोस्ती हो गई थी। आरोपी के पास युवती की कई सारी फोटो थीं, जिसे मोबाइल की नई तकनीक से आरोपी ने उसमें छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दी और ब्लैकमेल करने लगा। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुराचार करने वाले दोनों युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुमार प्रतीक का कहना कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed