फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   A camera was installed in the changing room of a clothes shop, video of women changing clothes went viral,

Shahdol News: चेंजिंग रूम में छिपा कैमरा मिला, महिलाओं के निजी वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Sat, 24 May 2025 06:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 06:16 PM IST
सार

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी जांच कर रही है। कपड़ा दुकान के मालिक नारायण दीन गुप्ता और उसके बेटे पर आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A camera was installed in the changing room of a clothes shop, video of women changing clothes went viral,
देवलौंद थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले की देवलौंद थाना क्षेत्र में बुढ़वा बस स्टैंड पर एक कपड़े की दुकान में बड़ी चोरी पकड़ी गई। दुकान के मालिक ने चेंजिंग रूम में कैमरा छुपा रखा था। जब महिलाएं कपड़े बदलने आती थीं, तो उनका वीडियो चुपके से बनाया जाता था। बाद में दुकान मालिक और उसका बेटा ये वीडियो देखते थे। बेटा कुछ वीडियो मोबाइल में लेकर अपने दोस्तों को भी दिखाने लगा।
विज्ञापन


जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो लोगों को इसका पता चला। महिलाओं ने और स्थानीय लोगों ने मिलकर इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर जांच की और चेंजिंग रूम से कैमरा बरामद किया। पुलिस ने दुकान के मालिक और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि बुढ़वा के रहने वाले कृष्ण पाल सिंह बैस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि बुढ़वा में एक कपड़ों की दुकान के चेंजिंग रूम में कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे से पिता-पुत्र महिलाओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाते थे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसमें गांव की एक महिला दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?

जब लोग दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने हंगामा किया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दुकान की जांच की। चेंजिंग रूम में छुपा हुआ कैमरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने कपड़ा दुकान के मालिक नारायण दीन गुप्ता और उनके बेटे के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed