फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   7 year old boy drowned in drain in Jaisinghnagar, accident happened while bathing

Shahdol News: जयसिंहनगर में नाले में डूबे सात साल के बच्चे की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा

Thu, 19 Sep 2024 11:20 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 11:20 AM IST
सार

जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बच्चा नहाते समय डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
7 year old boy drowned in drain in Jaisinghnagar, accident happened while bathing
नाले में नहाते वक्त डूबा बालक की मौत

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी गांव में 7 वर्षीय बालक खेत में बने नाले में नहाते वक्त डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार साल वर्षीय सौरभ बैगा पिता संपत बैगा निवासी करकी गांव में अपने खेत के पास बने नाले में अन्य बच्चों के साथ नहा रहा था। नहाते समय वह नाले के गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद उसके साथ नहा रहे अन्य बच्चे घटना के बाद वहां से भाग गए। जब सौरभ काफी देर तक परिजनों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोज के दौरान उसकी लाश खेत के नाले में मिली। बालक की मौत के बाद से गांव में मातम पसर गया है घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed