{"_id":"67342d5001617cf0ea08278a","slug":"6-accused-arrested-for-attacking-after-having-a-dispute-with-the-police-team-the-dispute-took-place-while-catching-gambling-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2311287-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पुलिस टीम के साथ विवाद कर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, जुआं पकड़ने के दौरान हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पुलिस टीम के साथ विवाद कर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, जुआं पकड़ने के दौरान हुआ था विवाद
Wed, 13 Nov 2024 11:05 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:05 AM IST
सार
MP: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अभिषेक दीवान ने बताया कि घटना दिनांक से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दीपावली के समय धनपुरी पुलिस जुआ पकड़ने गई थी, तभी पुलिस पर हमला बोल दिया गया था। हमला करने में महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने जुआं खेल रहे युवक को पकड़ा तो उसके परिजन सामने आ गए और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर मारपीट की थी, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक घायल हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। इस मामले में घटना दिनांक से फरार चल रहे छह आरोपियों को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है।
धनपुरी पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर की रात जानकारी मिली थी कि संग्राम सिंह दफाई में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। फड़ में दबिश के दौरान जुआरी वासु सिंह को पकड़ा गया था। इस दौरान वासु सिंह के परिजनों ने पुलिस टीम को अश्लील गालियां देने लगे एवं भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर पथराव करने लगे।
इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई थी। वहीं जनकनंदनी ने बेसबॉल से शासकीय वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक अंजना अहिरवार को चोट आई थी। मारपीट व पथराव करने वाले विक्रम सिंह 30 वर्ष, वासू प्रताप सिंह 22 वर्ष, जनकनंदनी सिंह 48 वर्ष, जयनंदनी उर्फ वर्षा सिंह 28 वर्ष, साक्षी सिंह 26 वर्ष एवं नूतन सिंह 28 वर्ष के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अभिषेक दीवान ने बताया कि घटना दिनांक से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था। लगातार तीन टीमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पर आरोपियों की तलाश कर रही थी, जिसमें पुलिस को सोमवार को सफलता हाथ लगी है और शाम को इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।