फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: 48-Year-Old Man Dies After Falling from Tree While Cutting Dry Wood in Forest

शहडोल: जंगल में पेड़ से सूखी लकड़ी काटते समय पैर फिसला, ऊंचाई से गिरने पर अधेड़ की मौत, मौके पर ही दम तोड़ा

Tue, 27 Oct 2026 04:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 04:38 PM IST
सार

घर में जलाने के लिए लकड़ी जुटाने जंगल में गए अधेड़ की पेड़ से सूखी लकड़ी काटते समय गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol: 48-Year-Old Man Dies After Falling from Tree While Cutting Dry Wood in Forest
चौकी केशवाही का मामला

विस्तार

जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत जंगल में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। लकड़ी काटने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे पेड़ के नीचे पड़ा देखा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हालांकि ग्रामीणों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान टेघा निवासी सकुल्ला सिंह (48) के रूप में हुई है। वह घर में जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने जंगल गया था। इसी दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां काटने लगा। लकड़ी काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: सोशल मीडिया दोस्ती का खौफनाक अंत, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, आधी रात को थाने पहुंची पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ देर बाद जंगल में मवेशी चरा रहा एक युवक वहां से गुजरा। उसकी नजर पेड़ के नीचे पड़े व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। इसके बाद युवक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सकुल्ला सिंह की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर केशवाही चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

केशवाही चौकी प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed