फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   12 day old body of a youth found in Budhar Kashed river, was missing from Jaitpur

Shahdol News: 12 दिन से लापता युवक का शव कशेड नदी में मिला, इलाके में मचा हड़कंप

Tue, 22 Jul 2025 12:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र स्थित कशेड नदी में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक धनीराम सिंह का 12 दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक जैतपुर के साखी गांव का निवासी था और मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
12 day old body of a youth found in Budhar Kashed river, was missing from Jaitpur
घटना स्थल जहां मिला युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत कशेड नदी में मंगलवार को एक युवक का 12 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय धनीराम सिंह निवासी साखी, जैतपुर के रूप में की गई है, जो बीते दिनों से लापता था। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति कुछ कमजोर थी और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह नहाते समय नदी के तेज बहाव में बह गया था। बहते हुए उसका शव कई किलोमीटर दूर बुढार के कशेड नदी क्षेत्र में जाकर पत्थरों के बीच फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने देखा। धनीराम के परिजनों ने पहले ही उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी और लगातार उसकी तलाश जारी थी। पिता बहादुर सिंह ने बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें लगा था कि वह आसपास ही कहीं घूम रहा होगा, लेकिन अब उसका शव मिलने से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेल पटरी पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिले, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वास्तव में हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed