फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   10 year old travelled 50 km carrying iron rod in eye, Shahdol news updates

Shahdol: 10 वर्षीय लड़के की आंख में घुसा सरिया, 50 किमी का सफर तय कर पहुंचा अस्पताल

Sat, 13 May 2023 11:02 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 May 2023 11:02 AM IST
सार

शहडोल जिला अस्पताल में गंभीर मामला सामने आया है। छत पर डिश एंटीना ठीक कर रहे एक दस साल के बच्चे का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। उसकी आंख में नुकीला सरिया घुस गया। 
 

विज्ञापन
10 year old travelled 50 km carrying iron rod in eye, Shahdol news updates
शहडोल में दस वर्षीय बच्चा सरिया लेकर इस तरह पहुंचा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया। जयसिंहनगर के ग्राम कुबरा में 10 वर्षीय बालक अनिल कोल के आंख के पास लोहे का नुकीला सरिया घुस गया था। पीड़ित बालक और उसके परिजन हाथ में सरिया पकड़कर 50 किलोमीटर दूर का ऑटो से तय कर जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। जैसे ही बालक अस्पताल पहुंचा। ओपीडी में सभी ने बालक की हालत को देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन


डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी नुकीला सरिया ओपीडी में नहीं निकाला जा सका। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर सिविल सर्जन से आग्रह किया। सिविल सर्जन ने तत्काल ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन कर नुकीला सरिया निकालने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात डॉ अपूर्व पांडे धनंजय चतुर्वेदी ने 20 मिनट के सफल ऑपरेशन के बाद बालक के चेहरे से नुकीला सरिया निकाल लिया। परिजनों ने बताया कि बालक सुबह डिश टीवी की छतरी में सिग्नल सेट करने  छत पर चढ़ा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। छत के नीचे रखा नुकीला सरिया उसके दाहिने आंख के पास धंस गया। परिजन आनन-फानन में हाथ में पांच फीट का नुकीला सरिया पकड़कर जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मशक्कत की, लेकिन सरिया नहीं निकाला जा सका। बालक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। परिजन 50 किलोमीटर का सफर तय कर ऑटो से जिला चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के बाद बालक के चेहरे से सरिया सुरक्षित निकाल लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed