फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Speeding bike collided with sign board, five-year-old child sitting in front died

Shahdol: तेज रफ्तार बाइक साइन बोर्ड से टकराई, आगे बैठे पांच साल के बच्चे की मौत

Sun, 02 Apr 2023 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 07:02 PM IST
सार

ग्राम कुनुक डोंगरी पथरवार के पास सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड के पाइप से एक बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आगे बैठे पांच वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shahdol: Speeding bike collided with sign board, five-year-old child sitting in front died
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बाइक पर आगे बैठा था और बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। परिवार रिश्तेदारी से लौट रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम झारा निवासी राकेश अहिरवार (27) रिश्तेदारी में सीधी थाना क्षेत्र के वनसुकली मोटरसाइकिल से गया हुआ था। उसके साथ पत्नी रेखा व पांच वर्षीय पुत्र कान्हा तथा तीन वर्षीय पुत्री भी थी। जहां से रविवार दोपहर वे पत्नी व बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कुनुक डोंगरी पथरवार के पास सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड के पाइप से बाइक अचानक  टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आगे बैठे पांच वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पल भर में ही माता पिता के सामने उनके जिगर का टुकड़ा मौत के आगोश में समां गया। 
विज्ञापन


इस घटना के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि जो बच्चा रास्ते भर उनसे बाते करते चला आ रहा था ,वह अब इस दुनिया मे नहीं रहा। घटना की जानकारी लगने के बाद कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed