{"_id":"642983fd602163ad3c07f573","slug":"shahdol-speeding-bike-collided-with-sign-board-five-year-old-child-sitting-in-front-died-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: तेज रफ्तार बाइक साइन बोर्ड से टकराई, आगे बैठे पांच साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: तेज रफ्तार बाइक साइन बोर्ड से टकराई, आगे बैठे पांच साल के बच्चे की मौत
Sun, 02 Apr 2023 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:02 PM IST
सार
ग्राम कुनुक डोंगरी पथरवार के पास सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड के पाइप से एक बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आगे बैठे पांच वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बाइक पर आगे बैठा था और बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। परिवार रिश्तेदारी से लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार जैसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम झारा निवासी राकेश अहिरवार (27) रिश्तेदारी में सीधी थाना क्षेत्र के वनसुकली मोटरसाइकिल से गया हुआ था। उसके साथ पत्नी रेखा व पांच वर्षीय पुत्र कान्हा तथा तीन वर्षीय पुत्री भी थी। जहां से रविवार दोपहर वे पत्नी व बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कुनुक डोंगरी पथरवार के पास सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड के पाइप से बाइक अचानक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आगे बैठे पांच वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पल भर में ही माता पिता के सामने उनके जिगर का टुकड़ा मौत के आगोश में समां गया।
इस घटना के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि जो बच्चा रास्ते भर उनसे बाते करते चला आ रहा था ,वह अब इस दुनिया मे नहीं रहा। घटना की जानकारी लगने के बाद कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुच गई।