फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Shahdol Collector arrived to inspect the district jail, CM Dr. Mohan Yadav had given instructions

Shahdol: जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचीं शहडोल कलेक्टर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैठक में दिए थे निर्देश

Sun, 14 Jan 2024 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 06:50 PM IST
सार

रविवार को कलेक्टर वंदना वैद्य ने जिला जेल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों के बीच खेल एवं कवि सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला कैदियों से भी बात की एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Shahdol: Shahdol Collector arrived to inspect the district jail, CM Dr. Mohan Yadav had given instructions
शहडोल कलेक्टर ने जिला जेल का निरीक्षण किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीते दिनों एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे थे। बताया जाता है कि समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने शहडोल कलेक्टर को जिला जेल का निरीक्षण न करने को लेकर फटकार लगाई थी। रविवार को कलेक्टर वंदना वैद्य ने जिला जेल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वंदना वैद्य ने जेल में बंद कैदियों को दी रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैदियों को बताया कि आपके घर-परिवार में किसी भी प्रकार की समस्याएं हों तो विधिक सेवा प्राधिकरण में अपनी समस्या बता सकते हैं।इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जेल में बंद कैदियों को मकर संक्रांति के पर्व पर लड्डू वितरित किए। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों के बीच खेल एवं कवि सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला कैदियों से भी बात की एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंद महिला कैदियों के बच्चों को फल एवं कपड़े भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएलओ अमित शर्मा ने कलेक्टर को बताया कि सत्र 2023 में 180 बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed