फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol in the grip of fog and cold wave mercury reached below five degrees school timings changed

Shahdol Weather: कोहरे और शीतलहर की चपेट में शहडोल, पांच डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, स्कूलों का भी समय बदला

Wed, 04 Jan 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहडोल जिले में पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया है। ठंड के कहर को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

विज्ञापन
Shahdol in the grip of fog and cold wave mercury reached below five degrees school timings changed
शहडोल में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में नए साल से ही मौसम बदला हुआ है। सोमवार से जिले में शीतलहर के साथ ही कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। बुधवार को भी जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार शीतलहर चलने से पारा गिरता जा रहा है। शहडोल में पारा पांच डिग्री तक गिर गया है। मौसम के हालात को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


विजिबिलिटी कम 
घने कोहरे के चलते जिले में विजिबिलिटी भी कम हो गई है। पांच मीटर से कम विजिबिलिटी होने की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते सड़कों में इक्का दुक्का ही वाहन चालक नजर आ रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग घरों में ठिठक कर रह गए हैं। लोग ऑफिस जाने या जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। हाईवे पर भी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से राहत के लिए अलाव बना सहारा
लगातार तापमान गिरने की वजह से लोग अलाव के सहारे दिन गुजार रहे हैं। मौसम से मवेशियों का भी बुरा हाल है। मवेशी भी ठंड से परेशान हैं। मंगलवार को जिले का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया था, बुधवार को सुबह से ही तापमान में और गिरावट आई है और पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान पहुंच गया है, जिसके चलते सड़कें सूनी हैं।

स्कूलों का समय परिवर्तन
कलेक्टर वंदना वैद्य ने निरंतर तापमान में गिरावट एवं शीतलहर के कारण जिले में संचालित सभी स्कूलों के समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं। अब चार जनवरी से 26 जनवरी तक दो पाली में संचालित विद्यालयों का संचालन सुबह नौ  बजे के बाद होगा। वहीं, एक पाली में संचालित विद्यालय का संचालन सुबह नौ बजे के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed