{"_id":"64aa6e5b2808c812520fa578","slug":"shahdol-dead-body-of-newborn-found-in-drain-possibility-of-getting-washed-away-in-rain-water-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: नाले में मिला नवजात का शव, बरसाती पानी में बहकर आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: नाले में मिला नवजात का शव, बरसाती पानी में बहकर आने की संभावना
Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
सार
शहडोल जिले में नवजात का शव नाले में मिला है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नवजात का शव नाले में मिला है। पुलिस का कहना है शव बरसाती पानी में बहकर आ सकता है, या फिर यहीं फेंका गया होगा, मामले की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक ब्योहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 नगरिया मंदिर के पीछे नाले में एक नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को देख स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया है कि नाले में एक नवजात का शव शनिवार की शाम को देखा गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि नवजात का शव जहां मिला है उसे वहीं फेंका गया है या हो सकता है कि कहीं फेंका गया हो और वो बरसाती पानी में बहते हुए यहां तक पहुंचा हो। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पीएम के लिए भेज दिया है।