फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Congress strike continues to remove liquor shop, said- will protest till the shop is not removed

Shahdol: शराब दुकान हटाने के लिए कांग्रेस की हड़ताल जारी, कहा- जब तक दुकान हटेगी नहीं, तब तक करेंगे विरोध

Mon, 29 May 2023 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 05:06 PM IST
सार

शहडोल में शराब दुकान का विरोध जारी है। आमजन के साथ कांग्रेस के साथ भी धरना दे रही है। कहा है कि जब तक दुकान हटेगी नहीं, वे हड़ताल पर डटे रहेंगे।

विज्ञापन
Shahdol: Congress strike continues to remove liquor shop, said- will protest till the shop is not removed
शहडोल में शराब दुकान के विरोध में धरना दिया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में इन दिनों शराब की दुकान हटाने के विरोध में आम लोगों के साथ ही कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। कांग्रेसजनों का कहना है कि जब तक दुकान हट नहीं जाती, तब तक वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि शहडोल के मंडलम कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा स्थानीय लोगों की भीषण समस्याओं को लेकर देसी व अंग्रेजी शराब दुकान को स्थानांतरित करने के लिए अनशनरत हैं। पूर्व में कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक शरद कोल से मांग करने के बाद पर आश्वासन दिया गया था कि एक मई से पहले देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान दूसरी जगह चली जाएगी, लेकिन आज तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मंडलम कांग्रेस ब्योहारी के अध्यक्ष सतेद्र त्रिपाठी पिंटू ने बताया कि जब तक देसी अंग्रेजी शराब दुकान नहीं हटाई जाती, तब तक धरना प्रदर्शन गांधीवादी तरीके से निरंतर चलता रहेगा। आज के इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के महासचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, जिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष विनोद ताम्रकार, पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद गीता, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संगठन महामंत्री हरिशंकर कोरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अतुल पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed