{"_id":"62440d9f33f2d36b6d757dce","slug":"shahdol-children-set-fire-to-dry-leaves-while-playing-the-flames-reached-the-house-due-to-wind-death-of-a-three-year-old-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की दर्दनाक मौत: शहडोल में खेल-खेल में बच्चों ने सूखे पत्ते में लगाई आग, 3 साल का बच्चा जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की दर्दनाक मौत: शहडोल में खेल-खेल में बच्चों ने सूखे पत्ते में लगाई आग, 3 साल का बच्चा जिंदा जला
Wed, 30 Mar 2022 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:28 PM IST
सार
शहडोल जिले में खेल-खेल में बच्चों की लगाई आग ने एक मासूम की जान ले ली। खेल के दौरान बच्चों ने सूखे पत्ते में आग लगा दी, हवा से आग पास के घर में फैली, जहां तीन साल का विकास खेल रहा था, आग में जलकर विकास की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
शहडोल में तीन साल का बच्चा जिंदा जला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में एक घर में आग लगने से 3 साल का बच्चा जिंदा जल गया। घटना जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने खेल-खेल में पास में बिखरे सूखे पत्तों में आग लगा दी, हवा चलने से आग वहां मौजूद मकान तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से एक तीन साल के मासूम बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घर में ही खेल रही दो बहनों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार शहडोल के बेलिया गांव का हेमराज चर्मकार अपनी मां और बच्चों के साथ महुआ एकत्रित करने गया था। हेमराज मां के साथ महुआ एकत्र कर रहा था। इसी दौरान बच्चे ने जंगल में पड़े पत्तों में आग लगा दी, देखते ही देखते हवा के रूख से आग की लपटे पास में बने घर तक पहुंची। यहां तीन साल का मासूम विकास अपने घर में खेल रहा था, जिस वक्त आग लगी उसी दौरान बच्चे का पैर लकड़ियों में फंस गया और वह घर से बाहर नहीं आ सका। उसकी दो बहनों ने भागकर परिजनों को आग की जानकारी दी लेकिन जब तक वे घर पहुंचे विकास की मौत हो चुकी थी।