{"_id":"5724ac7a4f1c1b744ba91539","slug":"seven-women-lost-their-legs-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः ट्रक ने काटे ट्रैक्टर-ट्राली में बैठी सात महिलाओं के पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः ट्रक ने काटे ट्रैक्टर-ट्राली में बैठी सात महिलाओं के पैर
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 30 Apr 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खंडवा ज़िले में एक हादसे में सात महिलाओं ने अपने पैर गंवा दिये हैं। ये महिलाएं एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार शाम को टैक्टर ट्रॉली से वापस अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
इन महिलाओं ने अपने पैर टैक्टर ट्रॉली से बाहर लटका कर रखे हुये थे तभी तेज़ गति से आ रहा एक मिनी ट्रक ट्रॉली को टक्कर मारता हुआ निकल गया। सिविल सर्जन डां. ओपी जुगतावत ने बताया, “अभी सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है, दो पुरुष भी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज भी हो रहा है।” हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
वहीं हादसे के बाद कई महिलाओं के कटे पैरों के टुकड़े भी नहीं मिल पाए हैं। घायलों को तुरंत किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई, किसी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। आखिरकार सड़क से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस के ज़रिये अस्पताल पहुंचा गया। लेकिन तब तक उनमें से कुछ का काफी खून शरीर से निकल गया था। खंडवा पुलिस अधीक्षक, एमएस सिकरवार ने बताया, “इन लोगों को मदद मिलने में देरी हुई, इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को मौक़े पर भेजा गया। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।”
