फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Seven people raped a ninth class student in Umaria for three days, first the acquaintance, then the dhaba operator and then the truck drivers raped her

सीधी-खंडवा के बाद उमरिया में हैवानियत: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जिससे भी मदद मांगी, उसने उठाया 'फायदा'

Sat, 16 Jan 2021 12:51 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Seven people raped a ninth class student in Umaria for three days, first the acquaintance, then the dhaba operator and then the truck drivers raped her
उमरिया में किशोरी से नौ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। राज्य के उमरिया जिले में कक्षा नौंवी की छात्रा से नौ लोगों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सीधी और खंडवा के बाद एक हफ्ते के अंदर ही सामूहिक दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले सात दरिंदों को दबोच लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


उमरिया के एसपी ने बताया कि जिले में 13 साल की एक नाबालिग के साथ नौ लाेगाें ने अलग-अलग दुष्कर्म किया। दरिंदे तीन दिनों तक उसके साथ दरिंदगी करते रहे। चाैथे दिन किशाेरी किसी तरह परिजनों के पास पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे थाने लाए और मामले की शिकायत दी। एसपी ने बताया कि बच्ची काफी डरी हुई थी। वह ठीक से कुछ बाेल भी नहीं पा रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता जबलपुर में शासकीय सर्विस में हैं। वह पिता के साथ ही रहती है। उसके स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए कुछ दिनों के लिए वह उमरिया में अपनी मां के पास रहने आई थी। पुलिस को दी शिकायत में किशाेरी ने बताया कि वह 11 जनवरी काे सब्जी मंडी गई थी,  जहां उसे राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह नाम के युवक मिले। दाेनों ने उसे बहलाया-फुसलाया और घुमाने के लिए बाइक पर भराैला व छटन के जंगल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दोनों ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती उसे एनएच 43 पर स्थित एक ढाबे में ले गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रात में उसे वहां बंधक बनाकर रखा। यहां पर ढाबा संचालक पारस साेनी और उसके साथियाें ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए। 


इस दौरान किशोरी कटनी स्थित अपने बड़े पापा के पास जाने की भीख मांगती रही। 12 जनवरी की सुबह आरोपियों ने परिचय के ही ट्रक ड्राइवर रोहित यादव को बुलाया और उसे कटनी के लिए रवाना कर दिया। रास्ते में उस ट्रक ड्राइवर ने भी मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी को विलायत कला-बड़वारा के पास टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां लड़की ने उमरिया आने के लिए एक ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। इस ट्रक चालक ने भी उसकी बेबसी का फायदा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed