फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two stabbings in Seoni on same night, three accused arrested

Seoni News: चाकूबाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो अलग-अलग घटनाओं में किया था हमला, हथियार जब्त

Sat, 10 May 2025 09:20 AM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 09:20 AM IST
सार

सिवनी में तीन मई की रात चाकूबाजी की  घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो के पास से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Two stabbings in Seoni on same night, three accused arrested
अस्पताल में भर्ती युवक

विस्तार

सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 3 मई की रात चाकूबाजी की  घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू भी जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पहली घटना बरघाट नाका क्षेत्र में हुई, जहां स्कूटी खड़ी करने के विवाद को लेकर जुनैद उर्फ राज खान ने राजा यादव पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल राजा यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी आंधी, हल्की बारिश के आसार, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट,4 दिन रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम बोरदई टेकरी की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते सारिक उर्फ गोलू खान और सारिम खान ने मिलकर अल्ताफ उर्फ अल्तू खान पर धारदार और नुकीले चाकू से हमला कर दिया। हमले में अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइक, हादसे में पांच युवकों की मौत, इनमें दो एक ही परिवार के

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और दो टीमों का गठन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इन मामलों से जुड़े अन्य पहलुओं और रंजिश के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed