फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni: The biological mother and maternal uncle turned out to be the killers

सिवनी के खेत में लाश: सगी मां और मामा निकले कातिल, मोबाइल पर बात करती थी तो मार डाला; दुर्घटना दिखाने की साजिश

Sun, 04 Oct 2026 10:51 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 10:51 PM IST
सार

सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र में युवती मुस्कान उईके की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद के बाद उसकी मां सुनीता उईके और मामा अनिल धुर्वे ने गला दबाकर हत्या की। शव पर करंट लगाकर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Seoni: The biological mother and maternal uncle turned out to be the killers
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत ग्राम सतोसा में मिली एक युवती की लाश के अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड के आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका की सगी मां और सगा मामा ही निकले। दोनों ने मोबाइल पर बात करने से मना करने पर हुए विवाद में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वारदात को हादसे का रूप देने के लिए शव को करंट लगाया और मक्के के खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन


खेत में मिली थी संदिग्ध लाश
बीती 30 सितंबर 2026 की सुबह कुरई पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सतोसा के एक मक्के के खेत में अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने देखा कि मृतका के शरीर पर चोटों के अलावा बिजली के करंट से झुलसने के गहरे निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर तुरंत मामले की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सतोसा की रहने वाली मुस्कान उईके, जो ग्राम आवरघनी के रामधाम (आलिव) रिसॉर्ट में काम करती थी, वह 28 सितंबर की शाम से घर नहीं लौटी है। इसके बाद परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त मुस्कान उईके (22 वर्ष) के रूप में की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन गया सागर का युवक 12 सितंबर से लापता; यहां-वहां भटक रहे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगाकर दुर्घटना दिखाने की थी साजिश
संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका की मां सुनीता उईके और मामा अनिल धुर्वे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के आगे दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 28 सितंबर की रात मुस्कान मोबाइल पर काफी देर तक किसी से बात कर रही थी। मां और मामा ने जब उसे टोका, तो घर में विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर दोनों ने मुस्कान का गला घोंट दिया और जमीन पर पटक-पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को छुपाने और इसे एक दुर्घटना साबित करने के लिए आरोपियों ने शव को लोहे की रॉड और बिजली के तारों से करंट लगाया। इसके बाद लाश को घसीटकर पास ही मक्के के खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103(1), 238(a), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में कुरई थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल शाह टेकाम, बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed