{"_id":"64f47c3554501b924e066bad","slug":"seoni-crime-sf-jawan-who-had-gone-to-in-laws-house-with-intention-of-committing-murder-opened-fire-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni Crime: हत्या करने की फिराक से ससुराल गए SF जवान ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, सभी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni Crime: हत्या करने की फिराक से ससुराल गए SF जवान ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, सभी आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 Sep 2023 05:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:59 PM IST
सार
सिवनी जिले के लोनिया गांव स्थित अपने ससुराल में जाकर फायरिंग करने के बाद फरार हुए सनकी दामाद एसएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल, आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवनी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनिया गांव में गत दिवस एक सनकी एसएफ जवान विशाल बघेल ने अपने ही ससुराल में जाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग की घटना में ससुराल पक्ष की बुआ, सास और साला गम्भीर रूप से घायल हुए थे। जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
वहीं ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग करने की वारदात को अंजाम देकर मुख्य आरोपी एसएफ जवान अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने दबिश देकर सभी चार आरोपियों को कान्हीवाड़ा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक पिस्टल और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरक्षक पत्नी का कत्ल करने ससुराल गया था एसएफ जवान
सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी एसएफ जवान विशाल बघेल ने बताया है कि वह लंबे समय से चले आ रहे घरेलू विवाद पर अपनी आरक्षक पत्नी उपासना बघेल का कत्ल करने की फिराक ने अपने ससुराल गया था। लेकिन ससुराल में पत्नी नहीं मिली तो उसने ससुराल वालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 307, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने यह भी बताया, जिस व्यक्ति ने आरोपियों को पिस्टल उपलब्ध कराई है, विवेचना में उस व्यक्ति को भी इस प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा।
