फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni! An identity crisis—where villagers feel ashamed even to mention the name of their village!

एमपी के इस गांव के नाम पर क्यों झिझकती हैं महिलाएं और युवतियां?: अब चार नए नाम सुझाए, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

Thu, 03 Sep 2026 05:02 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

सिवनी के लोलोपार गांव के ग्रामीणों ने नाम को लेकर होने वाली शर्मिंदगी और उपहास से परेशान होकर कलेक्टर से नाम बदलने की मांग की है। ग्रामीणों ने गांव के लिए गंगापुर, भवानीपुर, रामपुर और ललितपुर नाम के विकल्प सुझाए हैं।

विज्ञापन
Seoni! An identity crisis—where villagers feel ashamed even to mention the name of their village!
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसान की पहचान उसके नाम और पते से होती है, लेकिन मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का एक गांव अपने नाम की वजह से वर्षों से उपहास का सामना कर रहा है। केवलारी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोलोपार के ग्रामीणों का कहना है कि गांव का नाम सुनने और बोलने में उन्हें असहजता महसूस होती है। नाम बदलने की मांग को लेकर अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

विज्ञापन

तहसील केवलारी के अंतर्गत आने वाला यह गांव राजस्व रिकॉर्ड समेत सभी शासकीय दस्तावेजों में लोलोपार नाम से दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नाम को लेकर उन्हें कई बार लोगों के सवालों और मजाक का सामना करना पड़ता है। इससे गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी असहज महसूस करते हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बैंक, स्कूल, अस्पताल या किसी सरकारी कार्यालय में फॉर्म भरते समय गांव का नाम बताने में खासकर महिलाओं और युवतियों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि कई बार बाहरी लोग गांव का नाम जानने के बाद उसे दोहराकर मजाक करते हैं, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर सीएम यादव को लिखा गया पत्र

गांव के लोगों का आरोप है कि नाम को लेकर होने वाला यह उपहास अब उनके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन गया है। इसी वजह से गांव के लोग लंबे समय से इसका नाम बदलने की मांग कर रहे हैं।

गांव के आत्मसम्मान और पहचान से जुड़ी इस मांग को लेकर मोहनिया, जग बंधन, आशीष, रश्मि, केतकीबाई, यमुनाबाई, फागुलाल और रामदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलने की मांग करते हुए चार नए नाम भी सुझाए हैं।

ग्रामीणों की ओर से गंगापुर, भवानीपुर, रामपुर और ललितपुर नाम प्रस्तावित किए गए हैं। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर विचार करते हुए गांव को एक नई पहचान देने की दिशा में कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed