Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni: Tiger Kills 35-Year-Old Man in Pench Reserve Buffer Zone, Fear Grips Nearby Villages

सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए युवक को बनाया शिकार, सुबह मिला क्षत-विक्षत शव

Mon, 16 Nov 2026 04:02 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:02 PM IST
सार

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। युवक मवेशी चराने जंगल की ओर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह तलाश के दौरान जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

विज्ञापन
Seoni: Tiger Kills 35-Year-Old Man in Pench Reserve Buffer Zone, Fear Grips Nearby Villages
पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का खूनी हमला

विस्तार

जिले के विश्व प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत कुरई क्षेत्र में बाघ के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम खंडासा की है, जहां विगत शाम बाघ ने 35 वर्षीय युवक को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खंडासा निवासी योगेश देशमुख विगत शाम अपने मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक जब वे वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने रात में ही उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। किसी अनहोनी की आशंका के चलते सोमवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर जंगल में दोबारा सघन तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल के भीतर योगेश का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, सरगना महिला फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वन विभाग और पुलिस की टीम को भी मामले की जानकारी दी गई। बफर जोन से सटे इलाकों में बाघ की बढ़ती सक्रियता और इस तरह की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में रोष और भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के आसपास बाघ की मौजूदगी से उनका दैनिक जीवन और मवेशी चराना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

प्रशासन और वन विभाग की ओर से आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अकेले जंगल या बफर जोन के संवेदनशील इलाकों में न जाएं और मवेशी चराते समय समूह में रहें। फिलहाल वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed