फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation in Bhopal Female RTO Inspector murdered body found blood-soaked lover also takes his own life

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, प्रेमी ने भी दे दी जान; रात में क्या हुआ?

Mon, 21 Sep 2026 10:38 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

भोपाल में 45 वर्षीय महिला आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की घर में हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Sensation in Bhopal Female RTO Inspector murdered body found blood-soaked lover also takes his own life
भोपाल में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आया। 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक, उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पवन ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

घटना भंवरी जोड़ स्थित लेखपाल कॉलोनी की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मीनाक्षी की रूममेट ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हथौड़ा भी बरामद किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीधी निवासी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले इंदौर से भोपाल आया था और मीनाक्षी के घर पर ही ठहरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार देर रात दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के दौरान पवन ने हथौड़े से मीनाक्षी के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष हेमांग जोशी, बोले- गांव-गांव पहुंचकर सेवा कार्य कर रही सेवा संकल्प यात्रा


शादी को लेकर चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पवन पूर्व में इंदौर में कोचिंग क्लास चलाता था और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस को उसकी जेब से बैंक पासबुक भी मिली है। बताया जा रहा है कि पवन मीनाक्षी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। पुलिस फिलहाल इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

मीनाक्षी के एक तीन वर्षीय बेटी होने की जानकारी सामने आई है। वह अपने पति से अलग रह रही थीं। हालांकि, दोनों के बीच औपचारिक तलाक हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed