{"_id":"642e825f6abdbe84b60f0353","slug":"sensation-after-the-dead-body-of-a-woman-was-found-in-chhindwara-the-murder-happened-a-day-before-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में महिला की सरकटी लाश मिलने से सनसनी, एक दिन पहले हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में महिला की सरकटी लाश मिलने से सनसनी, एक दिन पहले हुई थी हत्या
Thu, 06 Apr 2023 01:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:57 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में खमारपानी के गढ़ेवानी के पास शव मिला है। महिला का सर कटा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्या एक दिन पहले हुई है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा के बिछुआ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमारपानी के गढ़ेवानी में पुलिया के पास अज्ञात महिला की सरकटी लाश मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। घटना के बाद तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
खमारपानी चौकी प्रभारी पूनम उईके के मुताबिक ग्रामीणों ने बुधवार सुबह को सूचना दी थी कि एक महिला का शव खंती के पास पड़ा है। उसका सर गायब है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या एक दिन पहले ही रात में हुई होगी। हालांकि, उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। आसपास के गांव में विभिन्न टीमें पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। गौर किया जाए तो जहां पर हत्या हुई वहां से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली है। महिला ने जरीदार साड़ी पहनी थी। उसने कुछ पारंपरिक जेवर भी पहने थे। महिला के हाथ में गुदना से कुछ लिखा है। इसे लेकर पुलिस उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
अवैध सबंधों को लेकर तो नहीं हुई हत्या
पुलिस ने इसे जघन्य हत्या करार दिया है। पुलिस इस मामले को अवैध सबंधों से जोड़कर देख रही है। जिस बेरहमी से महिला की हत्या की गई है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है। जघन्य हत्या के इस मामले को लेकर पुलिस की टीम सौंसर और आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
