{"_id":"65b20c5d634c3ec761081578","slug":"uproar-over-sweeping-by-students-in-sehore-hostel-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: छात्राओं के हाथ में किताब की जगह झाड़ू, हॉस्टल की करवाई साफ-सफाई, संयोजक ने बताया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: छात्राओं के हाथ में किताब की जगह झाड़ू, हॉस्टल की करवाई साफ-सफाई, संयोजक ने बताया स्वच्छता अभियान
Thu, 25 Jan 2024 12:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:53 PM IST
सार
सीहोर के एक छात्रावास में छात्रओं ने झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। वहीं मामले में बचने के लिए जिला संयोजक इसको स्वच्छता अभियान बता रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क किनारे सफाई करतीं छात्रावास की बच्चियां।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्रावास परिसर में छात्राओं से साफ-सफाई करवाई जा रही थी। मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं जिला संयोजक ने मामले को स्वच्छता अभियान बता रहे हैं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति विकास एवं जनजाति कार्य विभाग के कार्यालय के पास बने छात्रावास में पढ़ाई के लिए आई छात्राओं को किताब की जगह झाड़ू पकड़ा दिया गया। उनसे साफ-सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
माता-पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर सरकारी छात्रावास में भेजते हैं, ताकि वे बिना किसी समस्या के शिक्षा प्राप्त कर सकें, लेकिन सीहोर के बालिका छात्रावास में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जिसका वीडियो लगातार वायरल होकर चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में छात्रावास परिसर में छात्राओं से साफ-सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
जिला संयोजक ने मामले को बताया स्वच्छता अभियान
इस संबंध में जब अनुसूचित जाति विकास एवं जनजाति कार्य के जिला संयोजक हीरेन्द्र सिंह कुशवाह से पूछा गया तो उन्होंने इसे स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत छात्राओं से साफ-सफाई करवाई गई। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से जानकारी लेने की बात कही।
