फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   tribal organization laid siege to Rehti police station demanding action in case of rape of a minor in Sehore

Sehore: आदिवासी संगठन ने रेहटी थाने का किया घेराव, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की मांग

Sat, 25 Feb 2023 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Feb 2023 08:50 PM IST
सार

रेहटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन आदिवासी संगठन और पीड़िता के परिवार ने शनिवार को रेहटी थाने का घेराव किया। उनका कहना है कि घटना में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता थी, अभी उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।

विज्ञापन
tribal organization laid siege to Rehti police station demanding action in case of rape of a minor in Sehore
रेहटी थाने के घेराव के दौरान आदिवासी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में आदिवासी संगठन ने शनिवार को रेहटी थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की जाए। आदिवासियों ने थाने में प्रदर्शन भी किया। मामले को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेहटी थाने में आदिवासी संगठन ने थाने का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बताया गया है कि ग्राम बायां में आदिवासी नाबालिग बालिका से 14 फरवरी को दुष्कर्म किया गया है। रेहटी थाने के ग्राम बायां में आदिवासी समाज की नाबालिग से दुष्कर्म की रिपोर्ट पीड़िता ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार दूसरे शख्स को आरोपी नहीं बनाने से नाराज
पीड़िता के बयान के अनुसार, रेहटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन आदिवासी संगठन और पीड़िता के परिवार ने शनिवार को रेहटी थाने का घेराव किया। उनका कहना है कि घटना में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता थी, अभी उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में उसे आरोपी नहीं बनाया। इसी से नाराज आदिवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।



पूर्व सीएम ने ट्वीट कर की कार्रवाई की मांग
मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कार्रवाई करने के लिए ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होती है तो मैं थाने में धरना दूंगा।

इस मामले को लेकर एसडीओपी शशांक गुर्जर ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आगे 164 के कथन पर जो वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed