{"_id":"63898d8186bffd7c4e253317","slug":"thug-making-fake-government-appointment-letter-arrested-in-sehore-read-more-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली लेटर पैड और सील जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली लेटर पैड और सील जब्त
Fri, 02 Dec 2022 11:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:00 AM IST
सार
सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को सीहोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में कई जिलों की नकली सील और लेटर पैड भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
ठग से जब्त की गई सील और लेटर पैड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर पुलिस ने फर्जी नौकरी देने वाले एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कई जिलों के कलेक्टर और अन्य आधिकारियों के फर्जी लेटर पैड और फर्जी सील जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूपेश वर्मा निवासी इछावर एंव राकेश बनवारी निवासी नसरूल्लागंज ने पुलिस को शिकायत की थी कि कोटवार की नौकरी लगवाने के लिए 1.5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च बताकर इंदौर निवासी सागर डामौर ने ठगी की। इसके द्वारा आवेदकों से रुपये लेकर एक नियुक्ति आदेश दिया। जिसका सत्यापन करने पर नियुक्ति आदेश फर्जी पाया गया। शिकायत पर थाना नसरूल्लागंज व थाना इछावर में अलग-अलग अपराध धारा 420 भादवि का दर्ज कर आरोपी सागर पिता शंकर डामौर निवासी इंदौर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से कई विभाग एवं कई जिलों के कलेक्टर एवं अन्य आधिकारियों के फर्जी लेटर पैड एवं फर्जी सील जब्त किए हैं।
विभिन्न विभाग जल संसाधन, राजस्व, मतस्य एवं अन्य विभागों के शासकीय कार्यालय के दस्तावेज एंव कई फर्जी आदेश जब्त किए हैं। करीब 12 जिलो सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, आशोकनगर, गुना, शिवपुरी, बडबानी, धार, भोपाल, इंदौर के अधिकारियों के पद नाम की हजारों सीलें जब्त की हैं। आरोपी द्वारा कितने व्यक्तियों के साथ ठगी की गई हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी के सहयोगी के बारे में भी विवेचना की जा रही हैं। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना रातीबड़ में धारा 420 भादवि का अपराध दर्ज हैं।