फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The in-laws left the woman in the hospital when the daughter was born maternity death

MP News: बेटी पैदा होते ही महिला को अस्पताल में छोड़ फरार हुए ससुराल वाले, प्रसूता की मौत

Tue, 06 Sep 2022 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 04:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दहेज के लालची ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू के बेटी को जन्म देने के साथ ही सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। गंभीर अवस्था में बहू और नवजात बिटिया को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
The in-laws left the woman in the hospital when the daughter was born maternity death
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील में आने वाले ग्राम चरनाल में दहेज के लालची ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू के बेटी को जन्म देने के साथ ही सारी मर्यादाओं को दरकिनार कर दिया। गंभीर अवस्था में पीड़ित बहू और नवजात बिटिया को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मायके पक्ष से प्रसूता का भाई अस्पताल पहुंचा और प्रसूता को बचाने के सारे प्रयास किए, लेकिन प्रसूता की जान नहीं बच सकी। पुलिस को कई शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मायके पक्ष के लोगों ने एसपी से शिकायत की है और प्रसूता की मौत के जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोगों को बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


किसान लखनलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया, उनकी बेटी पिंकी गौर का विवाह बीते साल ग्राम जाजनखेड़ी में रहने वाले दीप सिंह पिता सेवाराम से हुआ था। विवाह के समय से दहेज में नकदी जेवरात, कार और अन्य सामान न देने पर बेटी को सास, ससुर, ननद और उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। हर बार बिटिया को समझा-बुझाकर ससुराल पक्ष से सामंजस्य बैठाने की समझाइश की गई, लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी और ससुराल पक्ष द्वारा गर्भवती होने पर भी पिंकी का ध्यान नहीं रखा गया। 25 जून 2022 को पिंकी गौर की शासकीय अस्पताल में डिलेवरी हुई। जहां पिंकी ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म होने पर नाराज दामाद दीप सिंह और उसके परिजन पिंकी को अस्पताल में गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य बिगडऩे पर अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पिंकी के मोबाइल से उसके भाई रवि गौर को फोन लगाकर डिलेवरी होने और उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई और बताया गया कि मरीज के साथ कोई नहीं है। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल द्वारा उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। जहां पर 26 जून को उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में पिंकी की मौत हो गई।

मृतिका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने गर्भावस्था के दौरान सही देखभाल नहीं की और अस्पताल में प्रसव के दौरान पिंकी को छोड़कर भाग गए थे। इस दौरान मेरी बेटी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हुई है। उसकी मौत के जिम्मेदार उसका ससुराल पक्ष है।


परिजनों ने कहा, उन्होंने इस संबंध में कई बार आवेदन पुलिस को दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को शिकायत कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में श्यामपुर टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन का कहना है कि मृतिका के परिजनों के शिकायत का आवेदन मिला है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed