फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Teenager from Sehore died due to drowning in the pond

Sehore: माताजी की ज्योत ठंडी करने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, एसडीएम ने पहुंचाया था अस्पताल

Wed, 05 Oct 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 06:30 PM IST
सार

सीहोर जिले में नाबालिग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह परिवार के साथ माताजी की ज्योत विसर्जित करने पास के तालाब में गया था। वहां वह तालाब के अंदर चला गया और डूब गया। 

विज्ञापन
Teenager from Sehore died due to drowning in the pond
drown - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीहोर जिले में 17 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह माताजी की ज्योत विसर्जित करने खेड़ापति कमल तालाब गया था, तभी हादसा हो गया। मौके से गुजर रहे एसडीएम ने किशोर को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला सीहोर जिले के आष्टा का है। नवरात्रि पर्व के समापन पर बुधवार को माताजी की ज्योत ठंडी करने कुछ परिवार कमल तालाब गए थे। राठौर परिवार भी इनके साथ था। ये लोग तालाब में माता जी की ज्योत को विधि विधान के साथ ठंडी कर रहे थे, तभी 17 वर्षीय किशोर कान्हा उर्फ प्रिंस पिता रामलाल राठौर अचानक तालाब में उतर गया, पैर फिसलने से वह डूबने लगा। लोगों में अफरातफरी मच गई। उसी समय आष्टा एसडीएम आनन्दसिंह राजावत वहां से निकल रहे थे। लोगों का शोर सुनकर वे भी वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


इधर किशोर को गांव वालों ने बाहर निकाल लिया था। किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए एसडीएम उसे अपनी ही गाड़ी में सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आष्टा पुलिस ने कार्रवाई कर मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आनंदसिंह राजावत ने बताया कि शासन के नियमों के तहत परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed