फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Shiva Tandava Nataraja statue found in excavation in Devbadla idols and temples found in the past in Sehore

Sehore: देवबड़ला में खुदाई में मिली शिव तांडव नटराज की प्रतिमा, पहले भी मिले हैं मूर्तियां और मंदिर

Sun, 20 Nov 2022 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मां नेवज नदी के उद्गम स्थल और पुरातत्व धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बिलपान में साल 2016 से लगातार खुदाई का काम पुरातत्व विभाग कर रहा है। दीपावली के बाद दोबारा काम शुरू हुआ, जिसमें खुदाई के दौरान पांचवे मंदिर का कुछ भाग निकाल लिया है।
 

विज्ञापन
Shiva Tandava Nataraja statue found in excavation in Devbadla idols and temples found in the past in Sehore
शिव तांडव नटराज की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में जावर तहसील के ग्राम देवबड़ला में पिछले कई साल से निरन्तर खुदाई चल रही है। यहां जमीन में हजार साल पहले परमार कालीन अनेक मंदिर निकल रहे हैं, जिन्हें निरन्तर खुदाई करते हुए वापस इन पत्थरों के सहारे ही खड़ा किया जा रहा है। चार मंदिरों के बाद इस पांचवे मंदिर के लिए चल रही खुदाई में यहां एक आकर्षक नटराज शिव की प्रतिमा निकली है।

विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह भगत और कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया, अभी तक की खुदाई में चार मंदिर मिल चुके हैं। अब यहां 5वां मंदिर का कुछ हिस्सा सामने आया है। मलबा हटाने के दौरान 11वीं सदी की परमार कालीन ब्लैक स्टोन की नटराज प्रतिमा मिली है। इस प्रतिमा में शिव जी तांडव करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि प्रतिमा में छह भुजाएं हैं, इस प्रतिमा में दोनों तरफ खंभे, नटराज रूप में शिव के छह हाथ हैं, जिनमें शंख, त्रिशूल, डमरु आदि नजर आ रहे हैं। साथ ही मृदंग और ढोल बजाते हुए दो और देवों की प्रतिकृति बनी है। ये प्रतिमा काले पत्थर की है, पहले भी यहां पर विष्णु जी, दुर्गा जी, बाराह अवतार, नेवज मैया शिवलिंग जैसी अनेक प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं। इन सभी प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed