{"_id":"67447ebadad99a5f34046978","slug":"sehore-young-man-died-electric-shock-in-factory-ichhawar-road-demand-for-job-and-20-lakh-compensation-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: इछावर मार्ग स्थित फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार को नौकरी और 20 लाख मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: इछावर मार्ग स्थित फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार को नौकरी और 20 लाख मुआवजे की मांग
Mon, 25 Nov 2024 07:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:12 PM IST
सार
इछावर मार्ग स्थित एक फैक्ट्री में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और बोले, परिवार को नौकरी और 20 लाख मुआवजा मिले।
विज्ञापन
सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में इछावर मार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। परिजनों सहित गुस्साए लोगों ने प्रबंधन पर युवक की मौत का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि युवक की मौत फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई है। परिजनों ने दोषी फैक्ट्री प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग के साथ ही परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने का कहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, सीहोर से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम काकड़ खेड़ा के पास अल्फा फैक्ट्री में काम करने वाले हरीश चंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। युवक को पहले सिविल अस्पताल इछावर ले जाया गया, उसके बाद हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे सीहोर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम करने वाले हरीश चंद्र के बड़े भाई द्वारका प्रसाद ने बताया कि हर रोज की तरह बीती रात उसका भाई फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था, जहां उसे करंट लग गया। जब भाई को इछावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, तब हमें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई। फिर हम हमारे भाई को उपचार के लिए सीहोर जिला चिकित्सालय ले आए। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीहोर-इछावर मार्ग पर लगाया जाम
युवक की मौत के बाद सोमवार दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में लोग सीहोर इछावर रोड पर इकट्ठा हुए और कांकड़खेड़ा के नजदीक चक्काजाम कर दिया। परिजनों और लोगों का आरोप था कि यहां फैक्ट्री में काम करने वाले हरीश चंद्र की फैक्ट्री की लापरवाही के कारण जान चली गई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में लोग सीहोर-इछावर मार्ग पर शव रखकर बैठ गए। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में एक शख्स की अचानक से मौत हो गई और फैक्ट्री प्रबंधन मामले को दबाने में लगा हुआ है। चक्काजाम कर रहे लोगों की मांग थी कि मृतक के परिवार को नौकरी और 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। वहीं, लापरवाह फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी दीपक कुमार शुक्ला का कहना है कि चक्काजाम की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
