फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore young man committed suicide by drinking pesticide after being cheated in love

Love Affair: 'तूने मुझे प्यार में धोखा दिया और कहा जो करना है कर लो, अब देखो मैं जान दे रहा हूं' और फिर...

Wed, 23 Oct 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सीहोर का एक युवक प्यार में धोखा मिलने के कारण आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Sehore young man committed suicide by drinking pesticide after being cheated in love
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के भैरूंदा में रहने वाले एक छात्र को प्यार में धोखा मिला तो कुपित होकर उसने कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पी लिया। उसने आत्महत्या का वीडियो बनाया और अपने कजिन सहित दोस्तों को सेंड किया। इसमें उसने माता-पिता से माफ करने की भी बात की। मामला मंगलवार का है, जिसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भैरूंदा ब्लॉक में आने वाले गांव छिदगांव मौजी निवासी अभिषेक यदुवंशी पिता महेश कुमार यदुवंशी मंगलवार को घर से कॉलेज का बोलकर ड्रेस पहनकर निकला था। हाल ही में उसके पिता ने उसे नई बाइक दिलाई थी। मंगलवार शाम को उसके दोस्तों ने परिजनों ने सूचना दी कि उनके बेटे अभिषेक ने कीटनाशक पी लिया है। उसकी बाइक भी मौके पर खड़ी है। 
विज्ञापन




इसके बाद परिजन मंगलवार को भैरूंदा से करीब 22 किलोमीटर दूर नर्मदा किनारे पहुंचे। उसे बेसुध हालत में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक छात्र तीन भाइयों के बच्चों में इकलौटा बेटा था, जिसने प्यार में मिले धोखे के बाद कीटनाशक पीने के पहले अपने माता-पिता से क्षमा मांगी कि वह ऐसा कदम उठा रहा है, उसे माफ करना। 


वायरल वीडियो में यह कह रहा छात्र
मेरा नाम अभिषेक यदुवंशी है, मैं छिदगांव मोजी में रहता हूं...एक लड़की से बेहद प्यार करता हूं। उससे शादी करना चाहता हूं। अचानक उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। मैंने उससे कहा, तूने मुझे धोखा दिया है। मैं आत्महत्या कर लूंगा। उसे मेरी बात पर भरोसा नहीं है। उसने कहा कि जो करना है कर लो, अब देखो मैं जान दे रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed