फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Weather person died due to lightning roads covered with snow in many villages of Ashta

Sehore Weather: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, आष्टा के कई गांवों में सड़क ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Sat, 13 Apr 2024 12:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 12:20 PM IST
सार

आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आष्टा के आधा दर्जन गांवों में सड़क ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बीते 24 घंटे में भैरूंदा में सबसे ज्यादा दो इंच बारिश हुई।

विज्ञापन
Sehore Weather person died due to lightning roads covered with snow in many villages of Ashta
सड़क पर बर्फ की चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आष्टा के करीब आधा दर्जन गांवों में बेर के आकार के ओले गिरे। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक दो इंच बारिश भैरूंदा में रिकॉर्ड की गई की। जबकि जावर क्षेत्र में डेढ़ इंच बारिश हुई। इधर, बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।

विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में मौसम बदला बदला सा है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है, वहीं शाम होने के पहले ही आसमान पर काले बादल व तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में आने के स्थान पर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के आष्टा, जावर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिसमें डोडी, जावर के पास आमलामज्जु, बांदरिया हाट, बांदरिया जोड़ एवं झिल्ला गांव में तो सड़क ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। इसके कारण जहां दिन भर से हल्की तपन महसूस हो रही थी, वहां ठंडक महसूस होने लगी।
विज्ञापन




जिले में रात आठ बजे के बाद एक बार फिर मौसम बदला, तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिले में 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश भैरूंदा में दो इंच रिकॉर्ड की गई। जिले की विभिन्न तहसीलों में बारिश इस प्रकार रिकॉर्ड की गई। भैंरुंदा- 56.0 एमएम, आष्टा- 34.0 एमएम, जावर- 43.1 एमएम, इछावर- 39.0 एमएम, सीहोर- 2 एमएम, श्यामपुर- 9.0 एमएम, बुधनी- 13.0 एमएम, रेहटी- 18.4 एमएम।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से बदला हुआ है मौसम का मिजाज
आज सुबह से भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, तेज हवा चल रही है। शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आज (शनिवार) और कल (रविवार) के लिए भी बारिश होने का अनुमान है। हवा की रफ्तार भी सामान्य से अधिक 44 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी रह सकती है।


बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम शेखपुरा में एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्रामीण प्रहलाद सिंह पिता कन्हैया लाल 55 साल घटना के समय खेत पर काम कर रहा था। ग्रामीणों की माने तो बिजली गिरने से ग्रामीण सिर के बल काफी अंदर तक जमीन में धंस गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed