{"_id":"65f8f0baaba9d0bd8b0be3e3","slug":"sehore-villager-was-roaming-with-illegal-country-made-pistol-on-the-banks-of-kharra-river-caught-by-police-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: खर्रा नदी के किनारे अवैध देशी पिस्टल के साथ घूम रहा था ग्रामीण, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: खर्रा नदी के किनारे अवैध देशी पिस्टल के साथ घूम रहा था ग्रामीण, पुलिस ने दबोचा
Tue, 19 Mar 2024 07:26 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:26 AM IST
सार
सीहोर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। उसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस मिला है। आचार संहिता प्रभावित होने के साथ पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के शाहगंज की खर्रा नदी के किनारे अवैध देशी पिस्टल के साथ एक ग्रामीण घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सक्रिय माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी थाना शाहंगज पंकज वाडेकर को सोमवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खर्रा नदी के पुल पर एक व्यक्ति देशी पिस्टल रखकर घूम रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान खर्रा नदी पुल पर पहुंचकर देखने पर एक व्यक्ति नजर आया, जो पुलिस को देखकर विपरीत दिशा में भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना नाम दिनेश पिता सुंदरलाल सैनी (37) निवासी ग्राम बनेटा प्लाट बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पुराना देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस मिला। दिनेश सैनी से पिस्टल रखने के संबंध में वैध कागजात मांगे तो नहीं होना बताया। प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।