{"_id":"63b64add844208290833b364","slug":"sehore-upset-with-her-husband-woman-drank-phenyl-in-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: पति से परेशान महिला की पुलिस ने भी नहीं सुनी, SP ऑफिस में जाकर पी लिया फिनाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: पति से परेशान महिला की पुलिस ने भी नहीं सुनी, SP ऑफिस में जाकर पी लिया फिनाइल
Thu, 05 Jan 2023 09:29 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:29 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला ने फिनाइल पी लिया। दरअसल, महिला अपने पति से काफी परेशान थी। पति और परिजनों ने महिला से मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में इच्छावर के रामपुरा की रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने अपने पति से परेशान होकर एसपी ऑफिस परिसर में फिनाइल पी ली। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इच्छावर के रामपुरा निवासी महिला वर्षा का मायका छिंदवाड़ा जिले में है। उसकी शादी चार साल पहले इच्छावर के संदीप से हुई थी। विवाह के दो साल बाद से ही संदीप और उसके परिजनों ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। वर्षा कुछ दिनों से संदीप और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को लेकर चक्कर लगा रही थी। संदीप और परिजनों ने वर्षा से मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन
वर्षा इछावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई, लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वो सीहोर एसपी ऑफिस अपनी शिकायत लेकर पहुंची। यहां भी जब सुनवाई नहीं हुई तो वर्षा ने एसपी ऑफिस परिसर में फिनाइल पी लिया। अब वर्षा का उपचार जिला अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। इस संबंध में इच्छावर थाना प्रभारी उषा मरावी का कहना है कि एक शिकायत का आवेदन मिला है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
