फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Thieves came in a car and stole Rs 14 lakh cash and jewellery from an empty house

Sehore: विवाह समारोह में व्यस्त था पूरा परिवार, कार से आए चोर और सूने मकान से उड़ा दिए 14 लाख नकदी और गहने

Fri, 02 May 2025 05:21 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 05:21 PM IST
सार

Sehore: एक रात में हुई दोनों वारदातों में चोरों की कार एक जैसी दिखी। कार की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। पुलिस को शक है कि दोनों चोरियां एक ही गिरोह ने की हैं। कोतवाली और मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर चोरों की तलाश तेज कर दी।

विज्ञापन
Sehore: Thieves came in a car and stole Rs 14 lakh cash and jewellery from an empty house
नकदी और गहने चोरी कर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ब्रम्हपुरी कॉलोनी निवासी सतीश राय की बेटी की शादी पास ही स्थित एक मैरिज गार्डन में थी। पूरा परिवार समारोह में व्यस्त था, इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया। चोर कार से आए और घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारियों में रखी नकदी और जेवरात समेत करीब 14 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।

विज्ञापन

परिजन जब देर रात शादी समारोह से लौटे तो घर की खिड़की और अलमारियां खुली मिलीं और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो से तीन चोर कार से उतरकर बाउंड्री फांदते दिखाई दिए। आशंका है कि चोर पीछे की खिड़की से घर में घुसे।

विज्ञापन

दूसरी चोरी मुरली रोड पर
इसी रात चोरों ने मुरली रोड स्थित राज्य सहकारी विपणन संघ के कार्यालय को भी निशाना बनाया। चोर स्विफ्ट कार से आए और कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने तीन अलमारियों के ताले तोड़ने के साथ-साथ एक क्विंटल से ज्यादा वजनी तिजोरी और एक एलईडी टीवी चोरी कर ली। अलमारियों में केवल दस्तावेज थे, जबकि तिजोरी में 10 से 12 हजार रुपये नकद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एक थप्पड़ के बदले कर दी थी युवक की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का कबूलनामा

कार की गतिविधियां पास स्थित एक कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज में चोर भोपाल नाके की ओर से आते और मुरली अंडरब्रिज होते हुए मंडी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों घटनाओं में उपयोग की गई कार एक जैसी थी और उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। कोतवाली और मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान शुरू कर दिया है और आशंका जताई जा रही है कि दोनों वारदातें एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed