फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore They were converting tribals by luring them with 20 thousand and half quintals of wheat and rice

MP में धर्मांतरणः 20 हजार और आधा क्विंटल गेहूं-चावल का लालच देकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन, थाने में शिकायत

Sat, 09 Sep 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 10:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आने वाले बुधनी तहसील क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपी को थाने के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Sehore They were converting tribals by luring them with 20 thousand and half quintals of wheat and rice
MP में धर्मांतरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। अशिक्षा और गरीबी के कारण आदिवासी ऐसे लोगों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसा ही मामला सीहोर जिले के बुधनी तहसील क्षेत्र से सामने आया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला बुधनी के आदिवासी गांव खांडावड़ का है। जहां ईसाई समाज के कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पिछले कई साल से ग्राम में इनके द्वारा ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस बार 20 हजार नकद एवं आधा-आधा क्विंटल गेहूं-चावल देकर आदिवासियों को अपने धर्म से जोड़ा जा रहा था। 
विज्ञापन


कुछ जागरुक लोगों ने इसका विरोध करते हुए धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को थाने पहुंचाकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह जानकारी हिंदू संगठन के अनिल शर्मा ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed