फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: The enthusiasm of Sawan Monday, Shivpalaki came out in Sehore on the lines of Mahakal's ride

Sehore: सावन सोमवार का उत्साह, महाकाल की सवारी की तर्ज पर सीहोर में निकली शिवपालकी, शिवमय हुआ शहर

Mon, 01 Aug 2022 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 07:56 PM IST
सार

सीहोर में भी भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली गई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकली पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान शिव के जयकारे लगे। 

विज्ञापन
Sehore: The enthusiasm of Sawan Monday, Shivpalaki came out in Sehore on the lines of Mahakal's ride
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में पालकी यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी की तर्ज पर सीहोर में भी भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली गई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकली पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।  उज्जैन से आई टीम ने महाकाल की महा आरती के साथ शहर के कोतवाली चौराहे से पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


बता दें कि सीहोर में सावन सोमवार को बीते कई वर्षों से पालकी यात्रा निकाली जा रही है। महाकाल की सवारी से प्रेरणा लेकर शहर में आयोजन किया जाता है। पालकी यात्रा का शहरभर में स्वागत किया जाता है। भोले बाबा की पालकी यात्रा दोपहर तीन बजे कोतवाली चौराहा से शुरू होकर नमक चौराहा, चरखा लाइन, बड़ा बाजार होते हुए तहसील चौराहे स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान महाकाल का विशेष अनुष्ठान के बाद बाबा सिद्ध महादेव मंदिर में समापन किया।
विज्ञापन


पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष युवा समाजसेवी राजकुमार जायसवाल, संस्थापक किशोर कौशल, शहर के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, पूर्व कलेक्टर कविन्द्र कियावत, भाजपा नेता सीताराम यादव, प्रिंस राठौर, नरेश मेवाड़ा, शंकर प्रजापति, अनिल राय, दिग्विजय मोनू, आनंद राजपूत, हरीश अग्रवाल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed