{"_id":"66d9884bf2b781d4cd0c5461","slug":"sehore-smoke-and-sparks-came-out-due-to-brakes-of-wheels-of-malwa-express-sticking-created-chaos-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: मालवा एक्सप्रेस के पहियों के ब्रेक चिपकने से निकला धुआं और चिंगारी, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: मालवा एक्सप्रेस के पहियों के ब्रेक चिपकने से निकला धुआं और चिंगारी, मची अफरा-तफरी
Thu, 05 Sep 2024 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:01 PM IST
सार
गुरुवार को दिल्ली से इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस जब पचामा रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो यात्रियों ने देखा कि बोगी नंबर एस 3 ट्रेन के पहिए के पास से तेज धुआं निकल रहा था और चिंगारी भी निकल रही थी।
विज्ञापन
सीहोर के नजदीकी स्टेशन पर ट्रेन रोककर जांच की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर से वैष्णोदेवी धाम कटरा तक चलने वाली मालवा एक्सप्रेस के ब्रेक चिपकने से पहियों से निकलती चिंगारी व धुआं से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सीहोर के समीपस्थ ग्राम पचामा स्टेशन पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रेल कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर गाड़ी को चेककर रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली से इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस जब पचामा रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो यात्रियों ने देखा कि बोगी नंबर एस 3 ट्रेन के पहिए के पास से तेज धुआं निकल रहा था और चिंगारी भी निकल रही थी। कई यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग की और ट्रेन को रोका, जिसके बाद ड्राइवर और गार्ड को इसकी सूचना दी गई। कुछ देर बाद ट्रेन सीहोर स्टेशन पहुंची जहां ट्रेन को चेक कर उसे रवाना किया गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में ब्रेक लगने पर कई बार ब्रेक शू चिपक जाते हैं। इसके कारण धुआं निकलता है, हल्की चिंगारी भी निकलती है। इसमें से बदबू भी आती है, लेकिन यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस संबंध में रेल विभाग के पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि ब्रेक जाम हो गया था। यह सामान्य बात है।