फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Record of devotion on call of Pradeep Mishra crores of devotees performed Rudrabhishek together

Sehore: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर भक्ति का रिकॉर्ड, करोड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ किया रुद्राभिषेक

Sat, 15 Jul 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 10:54 PM IST
सार

Narrator Pradeep Mishra: भगवान शिव को अति प्रिय सावन महीने में भक्ति भाव का सिलसिला निरंतर जारी है। जहां भक्त अपने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीकों से आराधना करते नजर आए।

विज्ञापन
Sehore Record of devotion on call of Pradeep Mishra crores of devotees performed Rudrabhishek together
प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर भक्ति का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने में भगवान शिव के पूजन-अर्चन का विशेष महत्व होता है। वहीं, सावन में आने वाली महाशिवरात्रि पर इस बार कई संयोग बन रहे हैं। यही कारण रहा कि भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना की। जहां शिव मंदिरों में अलग-अलग तरह के अनुष्ठान किए गए, तो वहीं भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान देश और दुनिया के करोड़ों घरों में रुद्राभिषेक किया गया। वहीं, शनिवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया, राजस्थान के अलवर जिले में श्री श्रावण शिवरात्रि अभिषेक का सीधा प्रसारण पूरे विश्व में एक साथ किया गया था। गुरुदेव पंडित मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। जहां भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन




रात्रि नौ बजे शुरू हुए रुद्राभिषेक को लेकर प्रदेश ही नहीं अन्य महानगरों में धूतरा, गुलाब के फूल आदि पूजन सामग्री का स्टाक भी खत्म हो गया। इस दौरान लोगों ने टीवी और मोबाइल के माध्यम से पूजन देखकर अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक किया। यह चौथा अवसर था, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों ने अपने-अपने घरों में किसी धार्मिक अनुष्ठान को किया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा था, जहां हर कोई इस अनुष्ठान को भक्ति भाव के साथ अपने घरों में कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सावन महीने की शिवरात्रि पर आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा था। यही कारण रहा कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।



सोशल मीडिया पर चली जानकारी के अनुसार, लगभग देश और दुनिया के करीब 60 करोड़ लोगों ने अपने घरों में रुद्राभिषेक किया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले भी पंडित मिश्रा इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान करा चुके हैं। रुद्राभिषेक के लिए भक्तों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। जहां इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए पूजन सामग्री लेने श्रद्धालु बाजारों में पहुंचे, तो वहीं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया। रात्रि नौ बजे शुरू हुए रुद्राभिषेक में विधिवत रूप से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। रुद्राभिषेक पूजन के पश्चात आरती के साथ संपन्न हुआ।


शनिवार को शिव रात्रि है। इस दौरान भोलेनाथ की पूजा करना बेहद फलदायी होगा। इस दिन त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहेंगी, जिसके स्वामी खुद भगवान शिव हैं। वहीं शनि प्रदोष का महत्व रहेगा और शनिदेव 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे और सावन शिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed