फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Rape of a woman by showing her a pistol, police caught the accused within 24 hours

Sehore: महिला को पिस्तौल दिखाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को धर-दबोचा

Sun, 25 Feb 2024 06:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 25 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

सीहोर में  पिस्तौल अड़ाकर दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर-दबोचा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भोपाल भाग गया था। वहां से पुलिस ने उसे हथियार के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Sehore: Rape of a woman by showing her a pistol, police caught the accused within 24 hours
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीहोर जिले में महिला को पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला अहमदपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी दुष्कर्म के बाद भोपाल भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को 24 घण्टे में पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 23 फरवरी को फरियादिया ने अपने पति के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि हम लोग गांव के दीपक मीणा के खेत पर हाली (बांटे) का कार्य करते हैं। मैं दीपक मीणा के खेत पर काम कर रही थी और मेरे पति दीपक के गांव वाले घर काम करने गये थे। इस दौरान खेत मालिक दीपक मीणा आया और मुझे पिस्तौल दिखाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। थाना अहमदपुर में अपराध 43/2024 धारा 376, 376(2) एऩ, 294, 506 भादवि में मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए थे। थाना प्रभारी अहमदपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार आरोपी को पिस्तौल सहित नजीराबाद जिला भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed