फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Three Bhopal Men Arrested for House Burglary, Jewellery Worth ₹3.10 Lakh Recovered

सीहोर: सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात उड़ाने वाले भोपाल के तीन चोर गिरफ्तार, 3.10 लाख का माल जब्त

Wed, 14 Oct 2026 01:14 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

मंडी थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी करके भागे भोपाल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने 3.10 लाख रुपये के जेवर और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की है।

विज्ञापन
Sehore: Three Bhopal Men Arrested for House Burglary, Jewellery Worth ₹3.10 Lakh Recovered
सीहोर से जावर-पार्वती तक चोरियों में शामिल थे भोपाल के ये 3 शातिर? पुलिस की जांच में खुलासा!

विस्तार

शहर में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात उड़ाने वाले भोपाल के तीन आरोपियों को मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पुलिस ने करीब 10 से 15 दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। कार्रवाई में करीब 3.10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने आष्टा, जावर, पार्वती सहित अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


ताले तोड़कर उड़ाए थे जेवर
पुलिस के मुताबिक फरियादी नीरज गंधर्व ने 23 सितंबर को मंडी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह 27 सितंबर की शाम करीब पांच बजे घर पर ताला लगाकर इंदौर में अपनी बहन के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। अगले दिन 28 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उन्हें फोन पर घर का ताला टूटा होने और दरवाजा खुला होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


घर लौटे तो बिखरा पड़ा था सामान
सूचना मिलते ही फरियादी सीहोर पहुंचे। घर के मुख्य दरवाजे और अंदर रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी गए सामान में सोने की कान की झुमकियां, अंगूठी, सोने की हाय, चांदी की पायल और चांदी का करोंदा शामिल था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज की। करीब 10 से 15 दिनों की गोपनीय निगरानी के बाद पुलिस टीम देवास पहुंची, जहां देवास ब्रिज के स्टॉपेज के पास मोटर साइकिल से पहुंचे तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार


भोपाल के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के अनुसार पूछताछ के बाद भारत अहिरवार (24), अभिषेक कुशवाह (26) और चिराग पाठक (21) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मंडी थाना क्षेत्र की चोरी के साथ आष्टा, जावर, पार्वती और अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। अन्य मामलों में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की झुमकियां, अंगूठी, सोने की हाय, चांदी की पायल, चांदी का करोंदा और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख 10 हजार रुपये बताई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल सीहोर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों के कथित अन्य आपराधिक मामलों और चोरी की वारदातों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed